Ram Navami 2025 : राम नवमी पर इस बार बन रहे दुर्लभ योग, इन 3 उपायों से मनोकामना होगी पूरी

राम नवमी : 6 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। राम नवमी पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। राम नवमी पर कुछ उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विस्तार से जानिए राम नवमी के योग और उपाय।

Ram Navami April 2025 : राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि श्रीराम का अवतरण चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन भी किया जाता है। इस साल रामनवमी पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। अबकी बार राम नवमी पर बनने वाले दुर्लभ योग भक्तों के लिए लाभकारी होने वाले हैं। आइये जानते हैं कि राम नवमी पर कौनसे शुभ योग बन रहे हैं।

राम नवमी पर कई शुभ संयोग
राम नवमी पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। रविवार का दिन होने से रवि पुष्य योग बनेगा। राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसके अलावा सुलक्ष्मी योग, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग भी बनने जा रहा है। इन शुभ संयोग में श्रीराम के पूजन से भक्तों को लाभ होगा। उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

राम नवमी कब मनाई जाएगी
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी मनाई जाती है। यह तिथि 5 अप्रैल शाम 7.27 बजे लगेगी और 6 अप्रैल को शाम 7.24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के चलते 6 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। राम नवमी के अवसर पर भगवान राम का पूजन किया जाता है। घी के दीये से उनकी आरती उतारी जाती है। श्रीराम स्तुति का भी महत्व है। अन्न और धन का दान शुभ माना जाता है। राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में संपत्ति और सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

राम नवमी का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि धरती पर अधर्म और पाप बढ़ने के बाद भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने श्रीराम का वेष धारण किया था। उन्होंने धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी और उच्चतम आदर्शों का पालन किया था। इस कारण वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए। राम ने लंका के राक्षस रावण का संहार किया था। धर्म, सत्य और करुणा का राज फिर से स्थापित किया था।

राम नवमी पर मनोकामना पूरी करने के उपाय

  1. राम नवमी पर सुबह स्नान-ध्यान के बाद बालकांड का पाठ करें। इससे मनोकामना पूरी होगी।
  2. राम नवमी पर तुलसी के 108 पत्तों पर श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर भगवान राम को चढ़ाएं।
  3. राम नवमी के दिन राम मंदिर में सवा किलो चने की दाल और गुड़ का दान करें। मनचाही सफलता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *