
राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है।
राम नवमी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के महत्व के कारण राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
राम नवमी पूजा विधि
राम नवमी पर प्रातः काल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं। भगवान को चंदन, फूल, अक्षत, धूप, दीप और भोग अर्पित करें। इसके बाद श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। भगवान राम की आरती करें और सच्चे मन से प्रसाद वितरण करें। इसका साथ ही आप जरूरतमंदों को भोजन भी करा सकते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है।
राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य का पालन किया। इस दिन व्रत रखने, राम दरबार की पूजा करने और रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
राम नवमी पर करें ये खास उपाय
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है, या कोई बाधा आ रही है, तो श्रीराम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें।
अगर आप लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
संतान प्राप्ति के लिए नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर माता सीता के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
धन-समृद्धि के लिए राम नवमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर 11 दीपक जलाएं और श्रीराम दरबार की पूजा करें।