इस साल 28 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व और राखी बांधने के नियमों को जानते हैं।

रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा, क्योंकि पूर्णिमा तिथि उदया तिथि के अनुसार इसी दिन प्राप्त हो रही है। इस दिन भद्रा दोष नहीं रहेगा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से प्रारम्भ होगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा और इसके साथ ही भद्रा की शुरुआत भी होगी और भद्रा रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी क्योंकि भद्रा में रक्षा बंधन का पर्व नहीं मनाया जाता है इसलिए 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त
28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 48 तक रहेगी इसलिए उदया तिथि के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 11:44 से 12:35 तक) में भी राखी बांधना बेहद शुभ माना जाएगा वहीं जो लोग दोपहर तक राखी न बांध पाएं वो शाम तक राखी बांध सकते हैं
क्योंकि उदयातिथि में ढाई घंटे से अधिक तक पूर्णिमा तिथि रहेगी ऐसे में शाम के वक्त भी राखी बांधना गलत नहीं होगा इसी दिन चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए भारत में रक्षा बंधन के पर्व और राखी बांधने के समय पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा जो लोग पूरे सावन माह का व्रत अनुष्ठान करते हैं वो 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं
रक्षा बंधन पूजन विधि
पूजन के लिए रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई, राखी, पुष्प, फल रखें। पहले भगवान गणेश और इष्टदेव का स्मरण करें।
भाई को स्वच्छ आसन पर बैठाकर तिलक, अक्षत और आरती के बाद दाहिनी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधे
राखी में तीन गांठ लगाकर भाई को मिठाई खिलाकर रक्षा का संकल्प लें
रक्षा बंधन के दिन भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ माना जाता है


