चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी कब है, महत्व, उपाय

Chaitra Navratri 2026 Ashtami date (चैत्र नवरात्र 2026 की अष्टमी कब है), मार्च की दुर्गाष्टमी 2026 का डेट एंड टाइम: चैत्र अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है, जो शांति, समृद्धि और सुख का प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कन्या पूजन का भी इस दिन विशेष महत्व है।

चैत्र अष्टमी 2026 डेट एंड टाइम
चैत्र अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 मार्च 2026 को दोपहर 01:50 बजे से होगी और यह 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे तक रहेगी। हालांकि, हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए 26 मार्च को ही दुर्गाष्टमी मनाना शुभ माना जाएगा।

मार्च की दुर्गाष्टमी 2026 की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी। उदयातिथि के अनुसार यही दिन पूजा और व्रत के लिए मान्य रहेगा। इसलिए भक्त इस दिन महागौरी की आराधना और कन्या पूजन करेंगे।

चैत्र अष्टमी का महत्व
चैत्र अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है, जो शांति, समृद्धि और सुख का प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कन्या पूजन का भी इस दिन विशेष महत्व है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन और सम्मान किया जाता है।

यह दिन नवरात्रि साधना का चरम बिंदु भी माना जाता है, जब भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से देवी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इसलिए अष्टमी के दिन पूजा, हवन और कन्या पूजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि मां दुर्गा का आशीर्वाद जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।

चैत्र नवरात्रि लौंग के उपाय चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को समाप्त होगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि को सबसे पवित्र और शुभ त्योहार माना जाता है। नौ दिनों का यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। इसमें से लौंग से जुड़े उपाय को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूर्ण करती हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लौंग के कौन से उपाय करने चाहिए।

लौंग के उपाय से आर्थिक समस्या होगी दूर नवरात्रि पर आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए लौंग के उपाय को बेहद उपयोगी बताया गया है। इसके लिए लाल या पीले कपड़े में 2 लौंग, 5 सुपारी और 5 इलायची रखकर पोटली बना लें। इसके बाद नौ दिनों तक इस पोटली को मंदिर में मां के सामने रखकर रोजाना पूजा करें। नवरात्रि के अंतिम दिन इस पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। ऐसे करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *