कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, जानें व्रत की तिथि और चंद्र दर्शन का सही समय…

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी दो हज़ार छब्बीस : गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 नवंबर 2026 शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन भक्त भगवान गणेश की पूजा करेंगे और रात 8:18 बजे चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे.

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत गणपति की पूजा से की जाती है. हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी का भी विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन भक्त भगवान गणेश के लिए व्रत रखते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर गणपति की पूजा करते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा करते हैं. साल दो हज़ार छब्बीस में यह व्रत कब रखा जाएगा? आइए जानते हैं इसकी सही तिथि, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और धार्मिक महत्व.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय
इसके अलावा, 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 18 मिनट पर होगा. हालांकि, चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. व्रत रखने वाले भक्त चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर दो हज़ार छब्बीस को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा. संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्र दर्शन के आधार पर रखा जाता है. इसलिए उदया तिथि के बजाय चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि होने के काारण यह व्रत 27 नवंबर शुक्रवार को रखा जाएगा.

चंद्रमा को अर्घ्य देने की क्या है परंपरा ?
संकष्टी चतुर्थी के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और शाम को भगवान गणेश की पूजा करते हैं. इसके बाद चंद्रमा के दर्शन करके जल से अर्घ्य देते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशााानियां दूर होती हैं.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. गणपति को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए भक्त इस दिन उनकी पूजा करके जीवन की बाधाओं से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पााठ करने का विशेष महत्व बताया गया है.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि
जानकारी के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. भगवान गणेश के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें. गणपति को दूर्वा, फूल, रोली और अक्षत अर्पित करें. भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं. गणेश मंत्र का जाप करें और गणेश चालीसा का पाठ करें. शाम को विधि-विधाान से गणेश जी की पूजा करें. इसके अलावा, रात में चंद्रमा के दर्शन करके जल से अर्घ्य दें और इसके बाद व्रत का पारण करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *