
इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दो हजार छबीस दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. धनतेरस पर कुछ विशेष उपाय को करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि किन उपायों को करने से आपके पास चुंबक की तरह पैसा खिंचा चला आएगा
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस के दिन धन, वैभव, ऐश्वर्य व समृद्धि में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी, कुबेर महाराज और आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि देव की पूजा अर्चना की जाती है.
इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी और इसका समा-पन 7 नवंबर दो हजार छबीस को सुबह करीब 11:45 बजे होगा. ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करना विशेष फलदायी होता है. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति पूरे साल बनी रहती है और धन की बारिश होती है. आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस पर किन उपायों को करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है.
धनतेरस पर करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
1. धनवर्षा पोटली बनाएं : धनतेरस के दिन धनवर्षा पोटली बनाने से आर्थिक समृद्धि आती है. आप लाल कपड़े में सात कौड़ियां, तीन गोमती चक्र, हल्दी, चावल और एक रुपए का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर धन की कमी नहीं रहती है.
2.लक्ष्मी मंदिर में कौड़ियां चढ़ाएं : धनतेरस के दिन लक्ष्मी मंदिर में 11 कौड़ियां चढ़ाने से धनलाभ होता है. आर्थिक स्थिरता आती है. पूरे साल धन की कमी नहीं होती है.
3.कुबेर यंत्र की करें स्थापना : धनतेरस के दिन उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र रखें. इसके बाद ॐ यक्षाय कुबेराय नमः मंत्र का जप कर पूजा करें. ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है
4.भगवान धन्वंतरि की करें पूजा : आरोग्य और दीर्घायु के लिए धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करें. ॐ नमो भगवते धन्वंतराय नमः मंत्र का जप करें
5.मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक : धनतेरस के दिन दक्षिण दिशा की ओर मुख्य द्वार पर चारमुखी दीपक जलाएं. आपको मालूम हो कि यह यमराज को समर्पित दीपक होता है, जो नकारात्म ऊर्जा को दूर करता है.
6.गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं : धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गाय माता को गुड़ और रोटी खिलाएं. ऐसा करने से घर में अन्न और धन की वृद्धि होती है
7.तुलसी जी के पास दीपक जलाएं : धनतेरस के दिन शाम के समय तुलसी जी के पास दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. घर में सुख-शांति आती है, धन-दौलन में वृद्धि होती है.
8.सोना-चांदी खरीदें : धनतेरस के दिन सोना और चांदी की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है
9.तिजोरी में शंख या गोमती चक्र रखें : धनतेरस के दिन तिजोरी में शंख या गोमती चक्र रखना शुभ होता है. ऐसा करने से धन स्थिर रहता है और अनावश्यक खर्च रुकते हैं
10.दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं : धनतेरस के दिन दरवाजे पर स्वास्तिक जरूर बनाना चाहिए. आप लाल सिंदूर और हल्दी से स्वास्तिक बनाकर शुभ-लाभ लिखें. ऐसा करने मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.


