स्वयं नक्षत्र में बुध गोचर से 4 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

Budh Gochar 2026: साल 2026 के चौथे महीने अप्रैल के अंत में बुध ग्रह का स्वयं नक्षत्र में गोचर हो रहा है, जिससे 4 राशियों को लाभ होगा और कई परेशानियां दूर होंगी. यहां पर आप बुध गोचर के सही समय और मिथुन, कन्या, वृश्चिक व मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, जो एक महीने में कई बार गोचर करते हैं. इस बार अप्रैल (2026) माह के अंत में बुध का स्वयं नक्षत्र यानी अपने ही नक्षत्र में गोचर हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को लाभ होने के योग हैं. खासकर, व्यापार, बुद्धि, संचार, तर्क शक्ति और वाणी आदि में बदलाव आने की संभावना अधिक है. चलिए अब जानते हैं बुध गोचर के प्रभाव और वक्त आदि के बारे में.

बुध गोचर 2026 का समय
रेवती को बुध का स्वयं नक्षत्र माना जाता है यानी कि वो इस ग्रह के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2026, बुधवार को बुध रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. बता दें कि ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 04 बजकर 11 मिनट के आसपास घटने वाली है.

मिथुन राशि
यदि आप अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे तो खुश रहेंगे और लाभ होता रहेगा. इसके अलावा नई संपत्ति खरीदने का प्लान बनेगा. लव लाइफ की बात करें तो उसमें प्यार के फूल खिलेंगे.

कन्या राशि
घरवालों के साथ लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. इसके अलावा बिना किसी की मदद के आप धन कमाने में सफल होंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी के सहयोग से अपने रिश्ते को बेहतर भी बनाएंगे.

वृश्चिक राशि
कर्मचारियों को कोई महंगी चीज बहुत ही सस्ते में मिल जाएगी. इसके अलावा बचत बढ़ेगी और धन कमाने के रास्ते खुलेंगे. हालांकि, रिश्तों को जोड़ने के लिए कोशिश आपको ही करनी होगी, जो सफल भी रहेगी.

मीन राशि
सही समय पर उपचार होने से सेहत ठीक रहेगी. सिंगल जातकों को परिवार वालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा कारोबार में नई डील होंगी, जो धन कमाने की दृष्टि से लाभदायक रहेंगी. साथ ही बिगड़े काम बनेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *