Astrobysadhak-मां लक्ष्मी की रहेगी शुभ दृष्टि

5 जुलाई से 3 राशियां रहेंगी धनवान, मां लक्ष्मी की रहेगी शुभ दृष्टि

जब धन की देवी मेहरबान हों तो पैसों की कमी नहीं सताती है। ग्रहों की चाल के अनुसार, जुलाई से लेकर दिसंबर 2024 तक कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाने वाली हैं। धन की देवी मानी जाती हैं विष्णु प्रिय मां लक्ष्मी। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उसे जीवन में ज्यादा आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। माता लक्ष्मी की आरती में मे भी उल्लेख मिलता है “जिस घर में तुम रहती तहां सब सद्गुण आता” अर्थात मां लक्ष्मी का वास जिस घर में होता है, वहां अच्छाई का वास होता है, धन-धान्य की कमी नहीं रहती और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ग्रहों की चाल के अनुसार, जुलाई से लेकर आने वाले 5 महीनों तक कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी शुभ दृष्टि रखने वाली हैं।

आइए जानते हैं मां लक्ष्मी किन राशियों पर मेहरबान रहेंगी

धनु राशि

मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। आने वाले 6 महीने धनु राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से भी यह साल शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि

मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होगी। कर्क राशि वालों के लिए 2024 का साल लकी साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

सिंह राशि

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सिंह राशि वालों को 6 महीनों में काफी फायदा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *