2 जनवरी के खास ज्योतिषीय उपाय

आज 2 जनवरी के खास ज्योतिषीय उपाय, मेष से लेकर मीन राशि के जातकों की दूर होंगी बाधाएं

नए साल की शुरुआत में 2 जनवरी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन राशि अनुसार किए गए सरल उपाय ग्रह दोषों को शांत कर सकते हैं और मेष से मीन तक जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता के योग बना सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal Upay 2 January 2026: आज 2 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. नए वर्ष की शुरुआत में यदि राशि अनुसार कुछ सरल उपाय किए जाएं, तो ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता के योग बनते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

मेष राशि
मेष राशि के जातक इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, इससे आत्मबल बढ़ेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग तुलसी में जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें, मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक दूध में थोड़ा सा चावल डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.

सिंह राशि
सिंह राशि वाले सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग गाय को हरा चारा खिलाएं, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

तुला राशि
तुला राशि के जातक शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें, शुक्र मजबूत होगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और रुद्राष्टक का पाठ करें.

धनु राशि
धनु राशि के लोग केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल दान करें.

मकर राशि
मकर राशि के जातक शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीबों को कंबल दें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए काले तिल का दान शुभ रहेगा.

02 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सामान्य बिलकुल भी नहीं बल्कि गंभीर है, आज का दिन आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। आज किसी भी प्रकार की साधना के लिए दिन अच्छा है, आज पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 06 बजकर 55 तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि को शास्त्रों में संयम, साधना और कर्म शुद्धि की तिथि माना गया है। यह तिथि केवल पूजन करने का ही दिन नहीं है बल्कि अपने जीवन की अव्यवस्थाओं को ठीक करने का एक नया अवसर देती है।
मीन राशि के जातक विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

आज चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में है जो रात्रि 08 बजकर 04 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष में मृगशिरा नक्षत्र का स्वभाव खोज, जिज्ञासा और अस्थिर मन से जुड़ा होता है। ऐसे में आज मन बार-बार भटक सकता है, निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। यही कारण है कि आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है।

आज शुक्रवार का दिन है, जो माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह भोग, विलास, संबंध, सौंदर्य और आर्थिक संतुलन का कारक ग्रह है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर होता है तो व्यक्ति को रिश्तों में असंतोष हमेशा रहता है धन की अस्थिरता और मानसिक तनाव महसूस होता है। चतुर्दशी और शुक्रवार का संयोग व्यक्ति की इस कमजोरी को पहचानने और उसको सुधारने का आज अवसर देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *