2 अगस्त सावन शिवरात्रि 2024 का पंचांग जानें शिव पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त।

2 अगस्त 2024 का पंचांग: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय क्या होगा? पंचांग से जानें शिव पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त।

शिव भक्तों के लिए 2 अगस्त का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। बता दें श्रावण शिवरात्रि सावन महीने की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यहां हम जानेंगे सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त।


2 August 2024 Panchang (सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय 2024): पंचांग अनुसार 2 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग में शिव भगवान की पूजा विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। तो वहीं सावन शिवरात्रि पर निशिता काल पूजा समय रात 12:06 से 12:49 बजे तक रहेगा।

सावन शिवरात्रि 2024 तिथि व मुहूर्त

सावन शिवरात्रि- 2 अगस्त 2024, शुक्रवार
निशिता काल पूजा समय – रात 12:06 से 12:49 बजे तक
शिवरात्रि व्रत पारण समय (3 अगस्त 2024)- 05:44 AM से 03:49 PM

सावन शिवरात्रि 2024 जल चढ़ाने का समय

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 07:11 PM से 09:49 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2024 को 03:26 PM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2024 को 03:50 PM बजे

2 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:19 AM से 05:01 AM
प्रातः सन्ध्या 04:40 AM से 05:43 AM
अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:54 PM
विजय मुहूर्त 02:42 PM से 03:36 PM
गोधूलि मुहूर्त 07:11 PM से 07:32 PM
सायाह्न सन्ध्या 07:11 PM से 08:14 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग 10:59 AM से 05:44 AM, अगस्त 03

2 अगस्त 2024 अशुभ समय

राहुकाल 10:46 AM से 12:27 PM
यमगण्ड 03:49 PM से 05:30 PM
आडल योग 10:59 AM से 10:16 PM
विडाल योग 05:43 AM से 10:59 AM

2 अगस्त 2024 भद्रा समय

सावन शिवरात्रि के दिन भद्रा दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *