सावन पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, घर में आएगी समृद्धि और बरसेगा धन।

सावन पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, घर में आएगी समृद्धि और बरसेगा धन।

हिन्दू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन श्रावण मास का समापन होता है और रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है। यह दिन माँ लक्ष्मी, भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान गणेश और चंद्रदेव को समर्पित है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी के स्वरूप माँ गायत्री का जन्म हुआ था। इस वर्ष सावन पूर्णिमा 19 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन कुछ उपायों को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है, जीवन के कष्ट दूर होते हैं और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए इन उपायों पर एक नजर डालें
-सुख-शांति के लिए अपनाएं ये उपाय
सावन पूर्णिमा के दिन सफेद चंदन को घिसकर उसका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को परिवार के सभी सदस्यों के माथे पर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है, घर में खुशहाली आती है, और आपसी झगड़े कम होते हैं।

सफलता के लिए करें ये उपाय

सावन पूर्णिमा के दिन कदंब पेड़ की पूजा को अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर घर के आसपास कदंब वृक्ष नहीं है, तो टीवी, कंप्यूटर या मोबाइल पर पेड़ की तस्वीर देखकर प्रणाम करें। ऐसा करने से सफलता के अवसर बढ़ते हैं और करियर में लाभ मिलता है।

आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय

इस दिन 11 कौड़ियों पर पीसी हुई हल्दी लगाकर उन्हें माँ लक्ष्मी को अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें, और पाठ पूरा होने के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखें। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन-धान्य की समृद्धि बनी रहती है।

सौभाग्य के लिए अपनाएं ये उपाय

सावन पूर्णिमा के दिन माँ गायत्री की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे भाग्योदय होता है, तरक्की के अवसर मिलते हैं और अटके हुए कार्य पूरे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *