सावन पूर्णिमा उपाय: सावन के अंतिम दिन... महादेव पर 108 बार चढ़ाएं ये वस्तु, साल भर मिलेगी उनकी कृपा

सावन पूर्णिमा उपाय: सावन के अंतिम दिन… महादेव पर 108 बार चढ़ाएं ये वस्तु, साल भर मिलेगी उनकी कृपा

सावन पूर्णिमा की तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि हर पूर्णिमा का अपना खास महत्व है, लेकिन सावन पूर्णिमा का महादेव से विशेष संबंध माना गया है। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है और सावन माह का समापन भी होता है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा करने से पूरे सावन का पुण्य मिलता है और महादेव की कृपा साल भर बनी रहती है।

इस वर्ष 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा है, जिस दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें शोभन योग प्रमुख है। यह योग नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आनन्दादि योग और अतिगंड योग का प्रभाव भी रहेगा।

यदि इस दिन एक विशेष उपाय किया जाए तो महादेव अत्यंत प्रसन्न होंगे और व्यक्ति पर विशेष कृपा बरसाएंगे।

सावन पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय


ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का विशेष महत्व है। इस दिन 108 बेलपत्रों पर “राम” नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी। इसके साथ ही भगवान शिव का षोडशोपचार विधि से पूजन करें। क्योंकि सावन का यह अंतिम दिन है, इसलिए इस दिन अभिषेक का विशेष महत्व है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो महादेव की कृपा से कष्ट, दुख, रोग, मोह, माया सभी का नाश होगा, और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *